Rashifal for 2014

http://www.bagulamukhijyotishtantra.com/

जुलाई -

मेष - कुछ व्यक्तियों को विदेश सम्बन्धी कार्यों में प्रगति  होगी और कुछ लोगो को व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे. लाभ  खर्च भी बढ़ेंगे।  मन में घरेलु समस्याओं के कारन अशांति रहेगी।  किसी ख़ुशी के समाचार अथवा  बिगड़े हुए काम के बनने की सम्भावना माह के अंत में है। 

वृष -  माह के आरंभिक दिनों में मान सम्मान में  लाभ के अवसर बनेंगे।  विदेश यात्रा  के  योग बनने की सम्भावनाये भी  है । मानसिक तनाव, स्वास्थ्य ढीला और आँखों में कष्ट होने व खर्च होने के योग है। 

मिथुन - व्यवसाय में धन लाभ के साथ साथ खर्च अधिक रहेगा।  दूर की यात्राओं  के योग है।  १९ तारीख के बाद से दौड़ धुप और खर्च अधिक रहेगा।  आराम कम और संघर्ष अधिक रहेगा।  कुछ समस्याएं जमीन जायदाद और व्यवसाय से सम्बंधित इस समय उत्पन्न हो सकती है। 

कर्क - यह समय मिश्रित प्रभाव वाला है।  इस समय आय कम और खर्च अधिक रहेगा।  भाग दौड़ और खर्चे अधिक रहेंगे।  १६ तारीख से सूर्य के संचार के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे पेट विकार की समस्या परेशान करती है।  क्रोध अधिक रहेगा , निकट बंधुओं से विरोध एवं खर्च बढ़ेंगे। 

सिंह - व्यापार - व्यवसाय की  स्थिति में सुधार आने की सम्भावनाये है। रिश्तेदारों में मेलजोल बढ़ेगा।  सुख साधनों पर 
खर्च होगा।  माह के अंत में कामों में विघ्नों के आने की सम्भावनाये है।  वृथा खर्चों से मानसिक तनाव व हानि होगी।  शारीरिक कष्ट एवं चोटादि की संभावना भी इस माह में है. 

कन्या - कार्य व्यवसाय सम्बन्धी नवीन योजना बनेगी।  कुछ बिगड़े काम बनेंगे।  उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।  घर परिवार में मंगल कार्य का आयोजन होने के संकेत है।  २९ तारीख से बुध लाभ स्थान एवं कर्क राशि में होगा।  मान सम्मान में वृद्धि एवं धन लाभ के अवसर आएंगे परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। 

तुला - मासारम्भ में शनि वक्री होने से सोची योजनाओं में सफलता के लिए परिश्रम करना पड़ता है।   व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और जॉब में पदोन्नति की सम्भावना है. मासांत में अड़चनों के बाद सफलता मिलेगी. पारिवारिक चिंताएं और खर्चे परेशान कर सकते है। 

वृश्चिक - मान प्रतिष्ठा में वृद्धि  , धन लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।  माह के अंत में धन व् परिवार सम्बन्धी उलझने होंगी।  कार्य के क्षेत्र में चिंता बनी रहेगी।  श्री हनुमान जी का पाठ करना शुभ होगा। 

धनु - व्यवसाय में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे किन्तु मान प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।  १३ जुलाई के बाद से क्रोध की मात्र स्वभाव  रहेगी. माह के अंत में खर्चे  होगे ।

मकर - क्रोध , मानसिक तनाव और पारिवारिक उलझने इस समय अधिक रहेंगी।  संघर्ष और परिश्रम के उपरान्त गुजारे लायक  प्राप्ति होगी।  स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।  धन प्राप्ति संघर्ष के उपरान्त होने की संभावना है।  माह के अंत में कुछ उलझे हुए कार्यों  के सुलझने की संभावना है।  कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।  गुरु गायत्री का पाठ करना शुभ होगा।  

कुम्भ - माह के आरम्भ में कार्य क्षेत्र में स्थित अनुकूल रहेगी।  शुभ कार्यों में व्यय अधिक होगा।  परिवार में सुख साधनो में  वृद्धि होगी। नवीन कार्य की योजना बनेगी।  किसी प्रिय और श्रेष्ठ जनों  के साथ संपर्क स्थापित होगा।   मासांत में छोटे छोटे कार्य निपटाने से लाभ होगा।  बगवान शिव की पूजा से लाभ होगा।  

मीन - कार्य व्यवसाय में उन्नति एवं लाभ के अवसर मिलेंगे।  अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और संघर्ष का सामना करना पडेगा।  २० तारीख के पश्चात अत्याधिक भागदौड़ के बाद निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।  माह के अंत में मानसिक तनाव एवं खर्चो में वृद्धि होगी।  श्रावण महातम्य का पाठ एवं शिव पूजन करना शुभ होगा।     

0 Comments